लखनऊ (मानवीय सोच) समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को लोग संविधान को नहीं मानते हैं। सरकार बाबा साहब के संविधान के खिलाफ है। डॉ राम मनोहर लोहिया के सिद्धांत के खिलाफ है। भाजपा सरकार संविधान विरोधी है। मैं नहीं था तो समाजवाद पर टिप्पणी की गई। समाजवाद संविधान की प्रस्तावना में है। हम सभी लोग संविधान की शपथ लेते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवाद में एक दूसरे का सम्मान सिखाया गया है। समाजवाद से ही रामराज्य आ सकता है। समाजवादी व्यवस्था से देश का उत्थान हो सकता है। भाजपा के लोग सबको बराबरी नहीं देते हैं। इसलिए जातीय जनगणना के विरोध में हैं। प्रयागराज घटना को लेकर कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। यह वही लोग हैं जो विपक्षी सुरक्षा कम करते हैं।
