बागपत (मानवीय सोच) बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में गुरमीत सिंह राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पूरी हो गई है। शुक्रवार को उसे बरनावा आश्रम से कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया।
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म व हत्या के मामले में जुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है।
रोहतक की सुनरिया जेल से गुरमीत राम रहीम 21 जनवरी को तीसरी बार 40 दिन की पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम पहुंचा था। इस दौरान उसने यहां पर अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार संग पैरोल अवधि का समय बिताया। उसके पैरोल की समय अवधि गुरुवार को पूरी हो गई।
