ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में 115 नई बसें शुरू ; यह हर जिले को लखनऊ से कनेक्ट करेंगी

यूपी  (मानवीय सोच)  यूपी में 115 नई बसें शुरू हुई हैं। इनमें से 76 राजधानी बसें हैं। ये प्रदेश के 75 जिलों से लखनऊ के लिए चलेंगी। इसके अलावा 39 साधारण बसें हैं। सीएम योगी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राजधानी बसें हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। इनमें पैनिक बटन है। CCTV लगा है। बस में यात्रा के दौरान पीड़ित को 8 मिनट के अंदर पुलिस सहायता मिलेगी। रोडवेज की वेबसाइट से इनके टिकट की बुकिंग हो सकती है।

राजधानी बसों की टाइमिंग को इस तरह रखा जाएगा कि यह सुबह 9.30 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएगी। वहीं, शाम को वापस अपने जिलों के लिए लखनऊ से रवाना होगी। ऐसे में अगर कोई लखनऊ में अपने किसी भी काम के लिए के लिए आते हैं, तो उसके पास एक दिन में ही काम करा कर वापस लौटने का मौका रहेगा।

सीएम योगी ने अपने आवास से बसों को हरी झंडी दिखाते हुए कहा, “यात्री मोबाइल पर खाना और नास्ते का ऑर्डर दे सकेंगे। इसके अलावा आने वाले दिनों में 1 लाख गांव को परिवहन सेवा से जोड़ने का काम किया जाएगा।”

सीएम ने परिवहन मंत्री दयाशंकर से कहा कि इसको लेकर आप प्लानिंग करे। इसमें छोटे गांव में 30 सीटर बसें चलेंगी। राजधानी बस का किराया साधारण बस की अपेक्षा 13 पैसे प्रति किलोमीटर ज्यादा होगा।

परिवहन मंत्री को लेकर सीएम ने ली चुटकी

सीएम योगी ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा दयाशंकर सिंह बलिया के लिए बस सेवा शुरू करना चाहते थे। अब बलिया के लिए सेवा शुरू होती तो बाकी जिलों से होकर गुजरना होता। ऐसे में पूरे प्रदेश की भलाई करते हुए 115 बसों की शुरुआत हुई है।

‘स्वास्थ्य विभाग के साथ हो MOU साइन’

सीएम ने कहा, स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर एक एमओयू साइन किया जाए। इससे समय-समय पर ड्राइवर और कंडक्टर की मेडिकल जांच हो। इससे की वह सुरक्षित यात्रा करा सकें। कई ड्राइवर जिनको आंखों से कम दिखाई देता है। लेकिन अंदाज में बस चला रहे होंगे। अंदाज से परिवार तो चलाया जा सकता है, लेकिन बस नहीं।

Scroll to Top