ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग ; गोताखोरों ने बचाई जान

लखनऊ  (मानवीय सोच)  रिवर फ्रंट घूमने आई युवती ने शनिवार दोपहर अचानक गोमती नदी में छलांग लगा दी। यह देखते ही वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसे सुनकर वहां मौजूद गोताखोरों ने उसको बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

जिन्होंने कुछ ही देर में युवती को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने उसको प्राथमिक उपचार के लिए पास के सिविल अस्पताल ले गई। जहां युवती ने घटना को लेकर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।

रेलिंग के पास चप्पल उतार लगा दी छलांग

रिवर फ्रंट पर घूम रहे सीतापुर निवासी संतोष ने बताया कि एक युवती आई और कुछ देर तक इधर-उधर घूमती रही और अचानक चप्पल उतार कर नदी में कूद गई। शोर मचाने पर वहां मौजूद गोताखोर नदी में कूद गए। उन्होंने कुछ ही देर में युवती को पानी से निकाल कर नाव पर बैठाकर बाहर लाए।

गोमतीनगर इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक युवती के छलांग लगाते ही गोताखोरों ने पानी से निकाल निकाल लिया। युवती ने अपना नाम दुर्गा बताया है। वह घटना के पीछे कारणों और परिवार के विषय में कुछ भी नहीं बोल रही है।

युवती का प्राथमिक उपचार के साथ काउंसलिंग कराई जा रही है। परिजनों के विषय में जानकारी होने पर उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Scroll to Top