ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के चेयरमैन होंगे ब्रजेश पाठक

लखनऊ  (मानवीय सोच) उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का यूपी ओलंपिक एसोसिएशन में चेयरमैन बनना तय है। 19 साल बाद यह पहला मौका होगा जब एसोसिएशन में चेयरमैन पद पर कोई नियुक्त होगा। इससे पहले वर्ष 2004 में कलराज मिश्र इस पद पर चयनित हुए थे।

शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तिथि खत्म होते ही यह तय हो गया है कि पांच मार्च को यूपी बैडमिंटन अकादमी में होने वाले चुनाव में एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने जाएंगे। गौरतलब है कि वर्ष 2007 के बाद से यूपी ओलंपिक एसोसिएशन का चुनाव निर्विरोध होता रहा है।

नामांकन की बात करें तो विराज सागर दास लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और आनंदेश्वर पांडेय लगातार आठवीं बार महासचिव बनेंगे। इसके अलावा अपर मुख्य सचिव खेल डॉ. नवनीत सहगल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनना तय है। इसी तरह यूपी वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव, यूपी नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वाघीश पाठक और यूपी जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष बनेंगे। वहीं, खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह का वरिष्ठ संयुक्त सचिव बनना भी तय है। 

इनके अलावा नौ अन्य उपाध्यक्ष और एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष आम सहमति से बनाया जाएगा। एसोसिएशन में महिलाओं की भागीदारी के लिए एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता एथलीट एवं पद्मश्री अवॉर्डी सुधा सिंह को उपाध्यक्ष और कॉमनवेल्थ गेम्स की कांस्य पदक विजेता स्वाति सिंह को संयुक्त सचिव बनाया जा सकता है। चुनाव के लिए सेवानिवृत्त आईएएस डीसी मिश्रा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।

बैठक में 21 राज्य संघों से 62 प्रतिनिधियों को मत डालने का अधिकार होगा, जबकि यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के जुड़े 75 जिलों की इकाइयों के 93 पदाधिकारी मतदान करेंगे।

Scroll to Top