ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नोएडा की तर्ज पर बनेगा झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण

लखनऊ  (मानवीय सोच)  नोएडा की तर्ज पर बुंदेलखंड का झांसी और उसके आसपास का इलाका उद्योग, व्यापार और आवास का नया केंद्र बनेगा। प्रदेश सरकार नोएडा की तरह झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जेबीडा) का गठन करेगी। औद्योगिक विकास विभाग की ओर से जल्द इसकी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में बुंदेलखंड क्षेत्र में निवेश के लिए 424 करार साइन हुए हैं। इनसे 4,27,873 करोड़ रुपये का निवेश होगा। झांसी जिले में 1,35,865 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 216, जौलान में 49,673 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 61, ललितपुर में 32960 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 86 एमओयू साइन हुए हैं। महोबा में 23,266 करोड़ रुपये के निवेश के लिए 94 करार साइन हुए हैं। वहीं डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत झांसी में नोड स्थापित किया जा रहा है।

सरकार की ओर से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बनाया गया है। वहीं एक्सप्रेसवे को झांसी और चित्रकूट से जोड़ने के लिए दो लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की भी घोषणा की है। सरकार का मानना है कि लाखों करोड़ रुपये के निवेश से झांसी क्षेत्र में उद्योग स्थापित होने के साथ वहां आबादी क्षेत्र का भी विस्तार होगा। निवेशकों के साथ औद्योगिक संस्थानों में काम करने वाले हर श्रेणी के कार्मिकों के आवास की भी आवश्यकता होगी।

औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण ने बताया कि नोएडा की तर्ज पर झांसी और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। जहां निवेशकों को यूनिट स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध होगी। साथ ही नई आवासीय योजनाएं भी विकसित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार कर जेबीडा का क्षेत्र तय किया जाएगा। डीपीआर को कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

Scroll to Top