ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

विधानसभा में विशेषाधिकार के दोषी सभी पुलिसकर्मियों सुनाई गई एक दिन की सजा

लखनऊ  (मानवीय सोच)  विधानसभा में विशेषाधिकार हनन कार्यवाही के दौरान सभी छह दोषी पुलिसकर्मी अधिकारी सदन में पेश हुए। यूपी विधानसभा में लगी अदालत, दोषियों पर करावास का प्रस्ताव स्वीकृत। अन्य दलो से पूछे जाने पर अपना दल के आशीष पटेल ने कहा अध्यक्ष जी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

निशाद पार्टी के संजय निशाद ने कहा कि दोषियों पर जो कार्यवाही हो उसका समर्थन है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अध्यक्ष जी के निर्णय से सहमत हैं।कांग्रेस की अनुराधा मिश्रा ने भी कहा निर्णय पर सहमत हूं। जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह ने कहा आपके निर्णय से सहमत हूं। बसपा के उमाशंकर सिंह ने भी निर्णय पर सहमत जताई।

दोषियों से उनका पक्ष पूछे जाने पर..* अब्दुल समद व अन्य ने कहा कि राजकीय दायित्वों के निर्वाहन में जो गलती हुई उनके लिए हम हाथ जोड़कर क्षमा मांगते हैं। हमको क्षमा करें, हम भविष्य में सभी माननीय सदस्यों का सम्मान करेंगे। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना का प्रस्ताव- एक दिन आज रात 12 बजे तक कारावास दिया जाए।

विधानसभाध्यक्ष- संविधान मे कहा गया है ‘ हम भारत के लोग’…सदन का निर्णय महत्वपूर्ण है, इसका संदेश दूरगामी होंगे, हमारे संविधान हमारी जीवन रेखा हैं।संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव पर एक संदेश जाना चाहिए,आने वाली पीढ़ियों को उदाहरण देने के लिए जरूरी है। विशेषाधिकार समिति द्वारा विस्तृत जांच की जा चुकी है। सभी दोषियों को कारावास की सजा दी जाए, संसदीय कार्यमंत्री के प्रस्ताव को स्वीकृति सहित दोषियों को एक दिन कारावास दिया जाए। विधानभवन के ऊपर कारावास में भेजा जाय।

Scroll to Top