ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केरल पुलिस ने टीवी चैनल एशियानेट के कार्यालय की ली तलाशी

कोच्चि: (मानवीय सोच)  केरल के कोझिकोड में एशियानेट समाचार चैनल के कार्यालय की रविवार को पुलिस ने तलाशी ली. मीडिया कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह तलाशी सत्तारूढ़ पार्टी के छात्र विंग के सदस्यों द्वारा किए गए प्रदर्शन के 2 दिन बाद हुई है.पुलिस की तलाशी को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए पिनाराई विजयन सरकार की खिंचाई की है. बीजेपी नेता ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री विजयन भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं. और वो पुलिस और एसएफआई के अपने गुंडों का उपयोग कर लोगों के ध्यान को भटकाना चाहते हैं.

गौरतलब है कि केरल के कोच्चि में स्थित मलयालम समाचार चैनल ‘एशियानेट न्यूज’ के कार्यालय में शुक्रवार शाम को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कुछ कार्यकर्ता कथित रूप से जबरन घुस गए थे तथा वहां कर्मचारियों को धमकाया था. पुलिस के अनुसार चैनल की शिकायत के आधार पर सत्तारूढ़ माकपा की छात्र शाखा एसएफआई के लगभग 30 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने कहा था कि शिकायत के अनुसार, एसएफआई कार्यकर्ता चैनल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रात करीब आठ बजे कथित रूप से जबरन उसके कार्यालय में घुस आए और कर्मचारियों को धमकाया था. एसएफआई के कृत्य की आलोचना करते हुए, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने केरल सरकार से घटना की जांच करने का आग्रह किया था.

Scroll to Top