ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होली पर ट्रेनों का हाल: 15 मिनट में फुल हो गईं तत्काल की 480 सीटें,

लखनऊ (मानवीय सोच)  अमित चौबे पटना निवासी हैं। वह लखनऊ की एक प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। सोमवार को होली पर पटना जाने के लिए उन्होंने लखनऊ जंक्शन पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की थर्ड एसी में रविवार को तत्काल में टिकट करवाया। वह घंटेभर पहले से ही लैपटॉप पर कोटा खुलने का इंतजार कर रहे थे। पर, जैसे ही कोटा खुला, उन्हें 17 सीटें खाली नजर आईं, पर उनके पेमेंट करने से पहले ही ट्रेन में वेटिंग शुरू हो गई।

रविवार सुबह तत्काल कोटे से कन्फर्म सीट की उम्मीद लगाए बैठे ज्यादातर यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। रेलवे अफसरों के मुताबिक लखनऊ से गया, पटना व बिहार के अन्य राज्यों तथा पूर्वांचल के जिलों में जाने वाले यात्रियों ने तत्काल के लिए प्रयास किया। पर, ज्यादातर यात्रियों को मायूस ही होना पड़ा। कोटे की 480 सीटें 15 मिनट के भीतर ही फुल हो गईं और वेटिंग शुरू हो गई। वहीं सोमवार को भी रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग से यात्रियों का सफर आसान नहीं होगा।

लखनऊ से पटना जाने वाली देहरादून हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में सोमवार की वेटिंग 47 व थर्ड एसी में 17 है। श्रमजीवी एक्सप्रेस की स्लीपर में 146, थर्ड एसी में 49 तथा हिमगिरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 71, थर्ड एसी में 27 वेटिंग चल रही है।

ऐसे ही लखनऊ जंक्शन-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस की चेयरकार में 21 व थर्ड एसी में 16 वेटिंग, अर्चना एक्सप्रेस की स्लीपर में 67 तथा थर्ड एसी में 15 वेटिंग है। कोटा-पटना, मालदाटाउन, फरक्का, अमृतसर हावड़ा में भी वेटिंग चल रही है। लखनऊ से गया जाने वाली दुर्गियाना एक्सप्रेस की स्लीपर में 90, थर्ड एसी में 34 व कोलकाता एक्सप्रेस की स्लीपर में 99, थर्ड एसी में 45 तथा गंगा सतलुज एक्सप्रेस की स्लीपर में 87, थर्ड एसी में 11 वेटिंग है। लखनऊ से गोरखपुर जाने वाली गोरखधाम में नो रूम हो गया है। बिहार सप्तक्रांति की स्लीपर में रिग्रेट व थर्ड एसी में 23 वेटिंग, गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस की स्लीपर में 97 व थर्ड एसी में दस वेटिंग है।

जनरल में धक्के खाकर किया सफर
रविवार को लखनऊ से पटना, बिहार व गोरखपुर आदि जगहों पर जाने वाले यात्रियों को जब कन्फर्म टिकट नहीं मिले तो उन्हें जनरल में ही सफर करना पड़ा। इससे जनरल में भयंकर भीड़ हो गई। पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। यात्रियों को धक्के खाते हुए ट्रेन का सफर करना पड़ा। भीड़ की वजह से ट्रेनों में टिकटों की जांच भी नहीं हो सकी।

Scroll to Top