ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बच्चों से परेशान बुजुर्ग ने संपत्ति की सरकार के नाम, शरीर किया दान

उत्तर प्रदेश  (मानवीय सोच)  जनपद मुजफ्फरनगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी सारी संपत्ति बच्चों को देने की जगह सरकार के नाम कर दी. ये हैरान कर देने वाला मामला खतौली तहसील का है. जानकारी के अनुसार 85 वर्षीय नत्थू सिंह के बच्चे उनका ख्याल नहीं रखते थे. जिसके कारण नत्थू सिंह आश्रम में रहने पर मजबूर हो गए. कई महीनों से वो आश्रम में ही रह रहे थे. वहीं बच्चों से गुस्सा होकर नत्थू सिंह ने अब उन्हें अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया है. साथ ही संपत्ति उत्तर प्रदेश सरकार के नाम कर दी है. नत्थू सिंह की संपत्ति की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अपनी वसीयत में उन्होंने लिखा है कि सरकार उनकी जमीन पर स्कूल या हॉस्पिटल बनाए. इतना ही नहीं नत्थू सिंह ने बच्चों से अंतिम संस्कार का हक भी छीना लिया है और मरने के बाद अपना शरीर मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जताई है.

कुल पांच बच्चे हैं

मुजफ्फरनगर के बुलढाणा निवासी नत्थू सिंह के परिवार में  4 बेटियां और एक बेटा है. बेटियों की शादी हो गई है. वहीं बेटा शादी के बाद सहारनपुर में अपने परिवार के साथ रहता है. यहां वो बतौर सरकारी शिक्षक के रूप  में काम करता है. नत्थू सिंह की पत्नी की मौत के बाद बच्चों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया. ऐसे में नत्थू सिंह एक वर्धा आश्रम में रहने लगे. आश्रम में वो पिछले सात-आठ महीनों से रह रहे हैं. इस दौरान उनके परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने तक नहीं आया.

खतौली वर्धा आश्रम की संचालिका रेखा सिंह ने बताया कि नत्थू सिंह जी कई महीनों से वर्धा आश्रम में रह रहे हैं. उनसे मिलने परिवार का कोई भी सदस्य यहां एक बार नहीं आया.

Scroll to Top