ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ के जेबीआर होटल में शराब पार्टी ; पुलिस से महिलाओं ने की बदसलूकी

लखनऊ: (मानवीय सोच)  यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेबीआर होटल में होली की पार्टी को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, 21 साल की कम उम्र के युवाओं के पहुंचने और होटल में डांस कर रहे युवतियों से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला खुद को वकील और पत्रकार बताकर भिड़ती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौकी इंचार्ज से भी करने लगे बदसलूकी

होटल जेबीआर में एक इवेंट कंपनी ने 250 लोगों की पार्टी के लिए लॉन बुक किया था। रविवार को पार्टी शुरू होते ही पार्टी में शामिल कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने लगा तो लोगों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर सिंगापुर मॉल चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कुछ महिलाओं के द्वारा बदसलूकी की जाने लगी। काफी देर तक पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, फिर भी वो नहीं मानी। उल्टा पुलिस कर्मियों का ही वीडियो बनाने लगी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इंस्पेक्टर विभूति खंड राम सिंह ने बताया कि द ग्रैंड जेबीआर होटल में शराब पार्टी का आयोजन कराने का लाइसेंस नहीं था। इस मामले में आबकारी विभाग से जांच कराई जा रही है। द ग्रैंड जेबीआर होटल में आयोजित पार्टी में ढाई सौ लोगों को होली के आयोजन को लेकर इनवाइट किया गया था, लेकिन पार्टी में करीब 1000 से ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच गए। फिलहाल इस संबंध में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ‌

Scroll to Top