ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस के सर्वे में कर्नाटक में पार्टी को 140 से ज्यादा सीटें मिलने का पूर्वानुमान

कर्नाटक  (मानवीय सोच)  कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने मंगलवार को दावा किया कि पार्टी के सर्वेक्षणों में उसे राज्य में कुल 224 विधानसभा सीटों में से 140 से अधिक पर जीत मिलती दिख राही है. शिवकुमार ने यह दावा भी किया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई मौजूदा विधायक आने वाले दिनों में कांग्रेस में शामिल होंगे.

वह भाजपा के दो पूर्व विधायकों और मैसुरू के उसके पूर्व मेयर के कांग्रेस में शामिल होने के बाद संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे. इन नेताओं में कोल्लेगला के विधायक जी एन नंजुनदासस्वामी, बीजापुर के पूर्व विधायक मनोहर ऐनापुर तथा मैसुरु के पूर्व मेयर पुरुषोत्तम हैं.

शिवकुमार ने यह दावा भी किया कि भाजपा 2022 के गुजरात चुनाव के परिणाम के फौरन बाद कर्नाटक में चुनाव कराना चाहती थी लेकिन बाद में पीछे हट गई. उन्होंने कहा, ‘‘बाढ़ की तरह जिला स्तर पर कई नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, कुछ प्रतिष्ठित नेता शामिल हो रहे हैं। बहुत साफ है कि जनधारणा कांग्रेस के पक्ष में है.”

उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव में करीब 50 दिन बचे हैं. उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2022 के गुजरात चुनाव के बाद यहां चुनाव कराना चाहती थी और उन्होंने अधिकारियों से भी बात की थी, लेकिन इसमें देरी हो रही है. शिवकुमार ने कहा, ‘‘कारण यह है कि भाजपा को लगता है कि उन्हें जितने अधिक दिन मिलेंगे, उनके लिए फायदेमंद होगा. इसलिए इस तरह की कोशिश कर रहे हैं. हर दिन अल्पकालिक निविदाएं निकाली जा रही हैं, अग्रिम राशि दी जा रही हैं, ठेके दिये जा रहे हैं और बिना कुछ सोचे पैसा जारी किया जा रहा है.”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस पर विचार करेगी और अपने रुख से सरकार को अवगत कराएगी. शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस तत्काल चुनाव के लिए भी तैयार है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग को तत्काल चुनाव की तारीख घोषित करनी चाहिए और बड़े स्तर पर इस समय चल रहे भ्रष्टाचार को रोकना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को किसी भी मंच पर बहस की चुनौती दी.

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने कहा कि भाजपा ने इस बात को मान लिया है कि इस चुनाव में ‘हिंदुत्व के तरीके’ काम नहीं आएंगे, क्योंकि जनता जाग गयी है. उन्होंने कहा, ‘‘वे अब लूट और भ्रष्टाचार से जमा करोड़ों रुपये खर्च करके चुनाव जीतने और सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं.”

 

Scroll to Top