ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तुर्की को विनाशकारी भूकंप से अब तक हुआ 100 अरब डॉलर का नुकसान

जिनेवा: (मानवीय सोच)  पिछले महीने तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप  से अकेले तुर्की को 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. संयुक्त राष्ट्र  ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की लुइस विंटन ने तुर्की में गजियांटेप से वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, “यह पहले से ही स्पष्ट है कि तुर्की में ही 100 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है.” तुर्की और सीरिया में 6 फरवरी को 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था. इसके बाद कई बार आफ्टरशॉक महसूस किए गए थे. भूकंप से तुर्की में 45000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. जबकि पड़ोसी देश सीरिया में 5000 लोगों की जान गई है.

विश्व बैंक ने पिछले हफ्ते अनुमान लगाया था कि विनाशकारी भूकंप से तुर्की में 34 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है. हालांकि, यूएनडीपी की लुइस विंटन ने कहा कि यूएनडीपी, विश्व बैंक और यूरोपीय संघ के समर्थन से तुर्की सरकार ने कहीं अधिक नुकसान का अनुमान लगाया था.

उन्होंने कहा, ‘प्रारंभिक तौर पर आज तक की जा रही गणना से यह स्पष्ट है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत नुकसान का आंकड़ा और तीन अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा समर्थित अनुमान 100 अरब डॉलर से अधिक होगा.” 

यूएनडीपी की लुइस विंटन ने कहा, ‘एक बार नुकसान का आंकड़ा साफ हो जाने के बाद इसे अगले सप्ताह ब्रसेल्स में होने वाले रिकवरी और रिकंस्ट्रक्शन डोनर कॉन्फ्रेंस में पेश किया जाएगा.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, दोनों देशों में 2 करोड़ 60 लाख लोगों को मदद की जरूरत है. पिछले 75 साल में पहली बार WHO इतने बड़े लेवल पर रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा है.

वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी के शुरुआती दो हफ्ते में तुर्की के 11 राज्यों में 6,040 आफ्टर शॉक आ चुके हैं. इन इलाकों को डिजास्टर जोन कहा जा रहा है. 6 हजार में से 40 आफ्टर शॉक 5 से 6 तीव्रता के थे. वहीं एक 6.6 तीव्रता का था. तुर्की की स्थिति इतनी खराब है कि यहां एक लाख से ज्यादा इमारतें नष्ट हो गई हैं. अधिकारी लोगों को इनसे दूर रहने की सलाह दे रहे हैं.

 

Scroll to Top