ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आवास पर होली मिलन समारोह ; कार्यकर्ताओं के साथ जमकर नाचे

लखनऊ  (मानवीय सोच)  उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर मंगलवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान ढोल नगाड़े पर उप मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी कार्यकर्ता और साथ में व्यापारियों ने भांगड़ा किया और बधाइयां भी दी। 

होली और शब ए बारात के मद्देनजर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध
प्रदेश में होली और शब ए बारात के मद्देनजर डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए है। एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश के जिलों को 1160 जोन एवं 3243 सेक्टर में बांटा गया है। इनमें राजपत्रित अधिकारियों व मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

डीजीपी मुख्यालय की ओर से आठ कंपनी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, 228 कंपनी पीएसी, तीन कंपनी एसडीआरएफ, 800 प्रशिक्षु सिपाही, 20 अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारी, एटीएस की दो टीमें और क्यूआरटी की 2390 टीमें तैनात की गयी हैं। जनपदों के अभिसूचना तंत्र और सोशल मीडिया सेल को सक्रिय एवं सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है।

यूपी 112 के 4800 वाहनों का रूट चार्ट पुनर्निर्धारित करके पेट्रोलिंग पर लगाया गया है। अब तक 7100 से अधिक समन्वय गोष्ठियां आयोजित की जा चुकी हैं। वहीं 5500 से ज्यादा अराजक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है

Scroll to Top