ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

रामायण की ‘सीता’ ने होली पर किया झूमकर डांस

(मानवीय सोच) रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का रोल प्ले करने के बाद घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं। नई-पुरानी तस्वीरों और वीडियोज से दीपिका चिखलिया का अकाउंट भरा हुआ है। रामायण में माता सीता का रोल प्ले करके दीपिका ऐसी फेमस हुईं की आज भी लोग उन्हें इसी किरदार के लिए जानते हैं। लोगों के मन में जब भी माता सीता की छवि बनती है, दीपिका चिखलिया का चेहरा सबसे पहले आता है। इन दिनों सोशल प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। वह लगभग हर मौके पर फैंस को खास वीडियो शेयर कर विश करना कभी नहीं भूलती हैं। ऐसे में होली के मौके पर भी एक्ट्रेस ने खास अंदाज में फैंस को बधाई दी है।

होली पर दीपिका ने दी फैंस को खास अंदाज में बधाई
सीता यानी दीपिका चिखलिया ने होली के मौके पर अपने चाहने वालों को खास अंदाज में बधाई दी है। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दीपिका फुल होली के मूड में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि दीपिका पीला, लाल और हरे रंग का लहंगा चोली पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक लंबी चोटी की है। वहीं, दीपिका गुलाल और फूलों से होली खेलती और डांस करती नजर आ रही हैं।
दीपिका चिखलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स दीपिका की लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘माता लक्ष्मी का स्वरूप..कभी मां सिया तो कभी राधा रानी!’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सीता माता आज राधा रानी जैसी लग रही हैं आज।’ एक तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सीता माता आज राधा रानी के रूप में भी जांच रही हैं।’ इस तरह के कई और कमेंट दीपिका के इस वीडियो पर आ रहे हैं।
Scroll to Top