ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

त्रिपुरा के मूल निवासियों की मांग को लेकर वार्ताकार नियुक्त कर सकते हैं अमित शाह

अगरतला:  (मानवीय सोच)  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए संवैधानिक समाधान की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति व्यक्त की है. त्रिपुरा के पूर्व शाही और टिपरा मोथा  के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा  ने अमित शाह से मुलाकात के बाद एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. देबबर्मा और अमित शाह के साथ इस बैठक में जेपी नड्डा और नए मुख्यमंत्री माणिक साहा भी शामिल हुए.

प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने ट्वीट किया, ‘गृहमंत्री ने त्रिपुरा के मूल निवासियों के संवैधानिक समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस प्रक्रिया के लिए एक वार्ताकार नियुक्त किया जाएगा. यह काम एक विशिष्ट समय सीमा के अंदर होगा.’

पार्टी के सूत्रों ने कहा कि टिपरा मोथा वास्तव में सरकार में तब तक शामिल नहीं होंगी, जब तक कि संवैधानिक समाधान की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती. गृह मंत्रालय जल्द ही वार्ताकार की घोषणा करेगा. सूत्रों ने बताया कि यह बातचीत ईएनपीओ (ईस्टर्न नागालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन) के साथ नागालैंड में हुई बातचीत की तर्ज पर होगी.

प्रभावशाली आदिवासी आधारित टीएमपी, जो संविधान के अनुच्छेद 2 और 3 के तहत त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) को ग्रेटर टिपरालैंड राज्य या एक अलग राज्य देकर एक पूर्ण राज्य बनाने की मांग कर रहा है, पहली बार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव लड़ा और 13 सीटें हासिल कीं. पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही टीएमपी ने 16 फरवरी को हुए चुनाव में 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था.

हालांकि, बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य के विभाजन को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. बीजेपी के नेतृत्व ने त्रिपुरा जनजातीय स्वायत्त परिषद को अधिक विधायी, वित्तीय और कार्यकारी शक्तियां देने की इच्छा जाहिर की है. त्रिपुरा जनजातीय परिषद फिलहाल राज्य में आदिवासी समुदायों के प्रभुत्व वाले क्षेत्रों में मामलों को देखती है.

सूत्रों ने संकेत दिया है कि टिपरा मोथा के तेजी से उदय ने अगले साल होने वाले आम चुनावों को लेकर बीजेपी खेमे की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में इस पार्टी को बीजेपी के गठबंधन नेटवर्क के भीतर लाने की जरूरत महसूस की जा रही है.

Scroll to Top