ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

होली खेलकर बाथरूम में नहाने गए फैक्ट्री मालिक व पत्नी की मौत

गाजियाबाद  (मानवीय सोच)  9 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की बाथरूम में मौत हो गई। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दोनों के शव बाथरूम में पड़े मिले। पुलिस का मानना है कि गैस गीजर से दम घुटने से दोनों की मौत हुई। क्योंकि, बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था। पुलिस को बाथरूम के अंदर सिलेंडर और गीजर मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार,दीपक गोयल (40 वर्ष) और पत्नी शिल्पी (36 वर्ष) अपने दो बच्चों के साथ कस्बा मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी फेस-वन में रहते थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शाम करीब 4 बजे वो बाथरूम में नहाने के लिए गए। वे जब एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली, तो पति-पत्नी जमीन पर बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हॉस्पिटल से मुरादनगर थाना पुलिस को मीमो भेजकर इस केस की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वो जांच के लिए बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो घुटन जैसी महसूस हुई। सिलेंडर और गैस गीजर अंदर ही रखा था। प्रॉपर वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। वेंटिलेशन के लिए दरवाजे के ऊपर जो कांच लगाया था, वो भी बंद था। ऐसे में आशंका है दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।

Scroll to Top