ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

निरीक्षण पर गए IAS अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा

हिम्मतनगर: (मानवीय सोच)  गुजरात के साबरकांठा जिले में धरोई बांध के निकट एक गांव में मछली पकड़ने की गतिविधियों से जुड़े लोगों के समूह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी नितिन सांगवान को कथित तौर पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

ऐसा संदेह है कि एक मत्स्य परियोजना में कथित अनियमितताओं का पता चलने के कारण यह घटना हुई.

साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) विशाल वाघेला ने कहा कि मत्स्य निदेशक के रूप में कार्यरत सांगवान सोमवार (6 मार्च) को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव के दौरे पर थे तभी उन पर हमला हुआ और चोटें आईं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईएएस अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

वाघेला ने कहा, “अपराध में शामिल तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं.”

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बनासकांठा जिले के निवासी दिलीप परमार, नीलेश गामर और विष्णु गामर के रूप में हुई है.

Scroll to Top