ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि : जेएनयू भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतिबिंब है

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  एक अपेक्षाकृत युवा संस्थान है और यह भारत की सांस्कृतिक एकता का जीवंत प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है।

विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में बोलते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि महिला शोधार्थियों की संख्या इस समय संस्थान में पुरुषों से अधिक है। यह सामाजिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण संकेतक हैं। उन्होंने कहा, “जेएनयू एक अपेक्षाकृत युवा विश्वविद्यालय है। मैं इसे एक सार्थक और ऐतिहासिक महत्व के रूप में देखती हूं कि जेएनयू ने 1969 में महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के वर्ष में कार्य करना शुरू किया था। यह सुंदर अरावली पहाड़ियों में स्थित है।”

राष्ट्रपति ने कहा, ”पूरे भारत के छात्र विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं और कैंपस में एक साथ रहते हैं। वे परिसर में एक साथ रहते हैं, जो भारत और दुनिया के बारे में उनके दृष्टिकोण को व्यापक बनाने में मदद करता है। विश्वविद्यालय विविधता के बीच भारत की सांस्कृतिक एकता पर एक जीवंत प्रतिबिंब प्रस्तुत करता है।” 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री भी समारोह में रहे मौजूद

दीक्षांत समारोह में अन्य लोगों के अलावा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार, भारत सरकार, ए के सूद और जेएनयू के चांसलर विजय कुमार सारस्वत ने भाग लिया। प्रधान ने जेएनयू को सबसे बहु-विविधता वाला संस्थान करार दिया, जहां देश के सभी हिस्सों से छात्र आते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में बहस और चर्चा के महत्व पर भी जोर दिया।

”पुरानी सभ्यता को आगे ले जा रहा जेएनयू”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह एक शोध विश्वविद्यालय है। देश में जेएनयू जैसा कोई बहु-विविध संस्थान नहीं है। भारत सबसे पुरानी सभ्यता है और जेएनयू इस सभ्यता को आगे ले जा रहा है। देश में बहस और चर्चा महत्वपूर्ण है।”

52 प्रतिशत छात्र आरक्षित श्रेणियों से

इस अवसर पर बोलते हुए, जेएनयू के कुलपति संतश्री धूलिपुदी पंडित ने इस तथ्य पर जोर दिया कि विश्वविद्यालय में 52 प्रतिशत छात्र आरक्षित श्रेणियों- एससी, एसटी और ओबीसी से हैं। उन्होंने कहा, ”यह हमारा छठा दीक्षांत समारोह है। इस बार कुल 948 शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गई हैं। महिला शोधार्थियों की संख्या पुरुषों से अधिक है। बावन प्रतिशत छात्र एससी एसटी और ओबीसी जैसे आरक्षित वर्गों से आते हैं। हम खेलों में भी अच्छा कर रहे हैं।”

Scroll to Top