ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मत्स्य मंत्री के निरीक्षण में नदारद मिले अफसर-कर्मचारी, काटा वेतन और थमाया नोटिस

लखनऊ (मानवीय सोच) मत्स्य विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद शुक्रवार सुबह खुद गाड़ी चलाकर मत्स्य निदेशालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे।

इस दौरान निदेशालय में तमाम अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले। इस पर उन्होंने एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही, अपर मुख्य सचिव, मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को फोन करके औचक निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर रिपोर्ट देने को कहा।

मंत्री के निरीक्षण के दौरान निदेशालय में कम संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने निदेशालय के सभी प्रभागों का निरीक्षण किया। कुछ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा समय से कार्यालय में उपस्थित न होने पर कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मत्स्य विकास विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है और मत्स्य विभाग से जुड़े कार्यों में लापरवाही या उदासीनता बरतने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे उपनिदेशक मत्स्य (मुख्यालय) को निदेशालय की अव्यवस्थाओं की रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर पेश करने का आदेश दिया। साथ ही,

अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन आहरण न किये जाने, कारण बताओ नोटिस अथवा स्पष्टीकरण के साथ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Scroll to Top