‘दबंगों के डर से मकान बिकाऊ है’ अलीगढ़ में घरों पर लगाए पोस्टर

अलीगढ़ः  (मानवीय सोच)  नौरंगाबाद स्थित मुखिया वाली गली में दबंगों से परेशान लोगों ने शुक्रवार को घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए और दबंगों की अराजकता से निजात दिलाने की मांग की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटवाने के साथ आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

लोगों का आरोप है कि गली में पिछले कुछ दिनों से दबंग शराबी किस्म के लोग गलियों में आने जाने वाली लड़कियों और महिलाओं से छेड़छाड़ कर अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर मोहल्ले के लोगों के साथ मारपीट करने की घटना को अंजाम दे रहे थे। शुक्रवार दोपहर दबंगों की अराजकता से परेशान होकर मोहल्ले के लोगों ने अपने घरों के बाहर ‘मकान बिकाऊ है’ के पोस्टर लगा दिए।

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि आरोपी बाहरी लोगों को भी यहां बुलाकर आए दिन हंगामा करते रहते हैं। गली में कहीं भी पेशाब के लिए खड़े हो जाते हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। आरोप है कि अगर दबंगों का कोई विरोध करता है तो वह उसके साथ मारपीट करते हैं। दबंगों की इस हरकत से परेशान होकर लोगों ने पोस्टर लगाए।

घटना की जानकारी होने पर थाना अध्यक्ष गांधी पार्क रविंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और मोहल्ले वालों को दबंगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के साथ ही मकानों के बाहर लगे पोस्टरों को हटवा दिया। एसीएम मोहम्मद अमान ने बताया गली में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने अपने मकानों के बाहर पोस्टर लगाए थे, जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पोस्टरों को हटवाने के साथ लोगों को वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *