ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गाज़ियाबाद की इंदिरापुरम कॉलोनी टेकओवर मामला 300 करोड़ के चक्कर में अटका

गाजियाबाद:  (मानवीय सोच)  इंदिरापुरम कॉलोनी को नगर निगम पूरी तरह से टेकओवर नहीं करेगा। निगम यहां की केवल 3 सुविधाओं को ही टेकओवर करने की तैयारी कर रहा है। इनमें डिवाइडर, पार्क और ग्रीन बेल्ट शामिल हैं। पहले प्लान था कि नगर निगम जीडीए से पूरी कॉलोनी को टेकओवर करेगा, इसके लिए नगर निगम ने करीब 300 करोड़ रुपये की मांग जीडीए से की थी।। जीडीए फिलहाल इतना पैसा देने को तैयार नहीं है। इस कारण निगम ने पूरी कॉलोनी को टेकओवर करने का इरादा बदल दिया है।

इस मामले में बीजेपी के निवर्तमान पार्षद संजय सिंह की ओर से एक जनहित याचिका हाई कोर्ट में भी दायर की हुई है। इसी जनहित याचिका के दायर होने के बाद निगम और जीडीए दोनों के बीच वार्ता हुई थी। पहले जीडीए ने कहा था कि वह इंदिरापुरम कॉलोनी में वॉटर सप्लाई, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर, सभी पार्क, ग्रीन बेल्ट, सड़क के रखरखाव और सीवर आदि की तमाम सुविधाओं को नगर निगम को ट्रांसफर करेगा।

पैसे के फेर में फंसा मामला

सर्वे रिपोर्ट में करीब 300 करोड़ रुपये की मांग नगर निगम ने की थी। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि पूरी कॉलोनी अगर नगर निगम को ट्रांसफर हो तो इसका फायदा वहां की आम जनता को भी मिलेगा, मगर मामला पैसे पर अटका है। यह सभी जानकारी शासन को भी दी गई है।

Scroll to Top