ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी में 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ: (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन दिनों उच्च अधिकारियों के तबादलों को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में शनिवार देर रात शासन ने 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं। इन्हें अब एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मार्च को 3 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन लखनऊ, आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा, आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी रेंज मेरठ,

अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, सुरेश राव ए कुलकर्णी को उप महानिरीक्षक अलीगढ़, अमरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन, आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र अग्रवाल को ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है।

आईपीएस पीयूष मोर्डिया 2 साल तक रहे जेसीपी

प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इन्हें 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज का आईजी नियुक्त किए गया था। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में करीब 2 साल से ज्यादा समय तक ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात रहे पीयूष मोर्डिया को अब एडीजी जोन लखनऊ में तैनाती दी गई है। आईपीएस दीपक कुमार लंबे समय से फील्ड में बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। आईजी रेंज अलीगढ़ से पहले चित्रकूट धाम रेंज डीआईजी के पद पर तैनात रहे। इसके अलावा अयोध्या के एसएसपी/ डीआईजी के पद पर भी तैनात रह चुके हैं।

Scroll to Top