आजमगढ़ (मानवीय सोच) सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की हालत खराब हो जाएगी। आजमगढ़ जिले की दोनों लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव की पार्टी की हार होगी। ओमप्रकाश राजभर बेलनाडीह गांव में आयोजित जन चौपाल से इतर मीडिया से बीत कर रहे थे।
आगामी लोकसभा चुनाव के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि ओमप्रकाश राजभर का क्या महत्व है। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में अगर सुभासपा समाजवादी पार्टी के साथ नहीं होती तो सपा तीसरे नंबर पर रहती। 2024 में समाजवादी पार्टी आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों पर तीसरे नंबर पर ही रहेगी चाहे जितनी ताकत लगा ले। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कई सपा विधायक पाला बदलने की भी संभावना जताई।
पिछड़ों और दलितों के दो दुश्मन
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव मुझे दिशाविहीन बताते हैं जबकि हकीकत में वह खुद दिशाविहीन हैं। सरकार में रहते हुए उन्होंने पिछड़े वर्ग की अन्य जातियों के लिए कुछ नहीं किया है। पिछड़ों और दलितों के दो दुश्मन हैं। एक समाजवादी पार्टी और दूसरी बहुजन समाज पार्टी। दोनों को सिर्फ मुख्यमंत्री पद की चाहत है। उन्हें दलितों और पिछड़ों से मतलब नहीं रहता।
स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया साइकिल चोर
