ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने IPS ज्योति यादव से की सगाई

चंडीगढ़: (मानवीय सोच)  आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरजोत सिंह बैंस इस महीने के आखिर में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी ज्योति यादव से शादी करेंगे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि दोनों ने हाल ही में सगाई की है. रूपनगर जिले के आनंदपुर साहिब निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक बने बैंस वर्तमान में पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हैं. इस मौके पर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने बैंस और यादव को बधाई दी. पेशे से वकील 32 वर्षीय बैंस आनंदपुर साहिब के गंभीरपुर गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने 2017 में साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था जिसमें वह हार गए थे.

बैंस, इससे पहले पंजाब में आप की युवा शाखा का नेतृत्व कर चुके हैं. वहीं, पंजाब कैडर की आईपीएस अधिकारी ज्योति यादव वर्तमान में मानसा जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं. हरियाणा के गुरुग्राम से ताल्लुक रखने वाली यादव पिछले साल आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना के साथ सार्वजनिक बहस के बाद चर्चा में आई थीं.

राजिंदरपाल कौर छीना ने आईपीएस अधिकारी पर बिना बताए उनके विधानसभा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाने का आरोप लगाया था. यादव तब लुधियाना में सहायक पुलिस आयुक्त थीं. उन्होंने लुधियाना साउथ की विधायक राजिंदरपाल कौर छीना को बताया कि उन्हें पुलिस आयुक्त की ओर से असामाजिक तत्वों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाने का निर्देश मिला था.

पिछले साल आम आदमी पार्टी के पंजाब की सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरप्रीत कौर के साथ दांपत्य सूत्र में बंधे। फिर संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज ने पार्टी कार्यकर्ता मनदीप सिंह के साथ एवं फजिल्का से आप विधायक नरिंदर पाल सिंह सवाना ने खुशबू के साथ विवाह किया.

Scroll to Top