ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में 300 से ज्यादा कांग्रेसी पुलिस हिरासत में: महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे

लखनऊ  (मानवीय सोच)  कांग्रेसियों ने सोमवार को जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कांग्रेसी राजभवन की ओर निकले तो रास्ते में पुलिस से झड़प हो गई। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के साथ केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही छापेमारी और मुकदमों को लेकर ये विरोध-प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा, “अगर अडाणी को नुकसान हो रहा है तो उसकी भरपाई आम जनता से सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाकर नहीं होनी चाहिए। ये सरकार आतंक का एक पर्याय बन गई है। व्यक्तियों का क्या होगा, जब एक नेशनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को धक्का देकर गाड़ी में डालकर कहां ले जा रहे हैं…पता नहीं।”

प्रदेशभर से पहुंचे कांग्रेसी पार्टी कार्यालय पर इकट्‌ठा हुए। फिर जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए राजभवन का घेराव करने निकले। रास्ते में पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग कर कांग्रेसियों को आगे बढ़ने से रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी जमकर झड़प हुई। कांग्रेसी बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

खाबरी सहित 300 से ज्यादा नेता हिरासत में
बृजलाल​​​​​​ खाबरी समेत 300 से ज्यादा नेताओं-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने 10 से ज्यादा बसों और पुलिस वैन में प्रदर्शनकारियों को बैठा कर ईको गार्डन ले गई। प्रदर्शन को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से लेकर राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पार्टी कार्यालय से लेकर राजभवन तक कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।

Scroll to Top