ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अकाल तख्त एक्सप्रेस में शराबी टीटीई ने महिला के सिर पर की पेशाब

लखनऊ  (मानवीय सोच) अमृतसर से कोलकाता जा रही अकालतख्त एक्सप्रेस में एक महिला से बदसलूकी का मामला सामने आया है। ट्रेन में नशे में धुत एक टीटीई ने रविवार रात एक महिला के सिर पर पेशाब कर दिया। महिला के शोर मचाने पर उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। वह नशे में धुत था। ट्रेन के लखनऊ पहुंचने पर यात्री की शिकायत पर टीटीई को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम के मुताबिक, अमृतसर निवासी राजेश अपनी पत्नी के साथ अकाल तख्त एक्सप्रेस के ए वन कोच में यात्रा कर रहे थे। रात को करीब 12 बजे जब उनकी पत्नी अपनी सीट पर आराम कर रही थीं तब नशे में धुत टीटीई मुन्ना कुमार ने महिला के सिर पर पेशाब कर दी।

महिला के चीखने पर यात्रियों ने टीटीई को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। यात्रियों का कहना था कि टीटीई नशे में धुत था। जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि यात्री राजेश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और टीटीई को हिरासत में ले लिया गया है।

मामले में जीआरपी के पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा का कहना है कि आरपीएफ कंट्रोल रूम और ट्विटर के माध्यम से हमें इस घटना की जानकारी मिली है। चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने टीटीई मुन्ना कुमार को ट्रेन से नीचे उतारा और यात्री की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। टीटीई मुन्ना कुमार सहारनपुर में तैनात हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पिछले दिनों इसी तरह की बदसलूकी करने के मामले फ्लाइट में भी आए थे जब एक यात्री ने महिला पर पेशाब कर दिया थी। जिस पर उसे यात्रा करने से रोक दिया गया था।

Scroll to Top