योगी सरकार पर डिंपल यादव का निशाना ; लाउडस्पीकर हटाने से किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी, न महिलाएं होंगी सेफ

लखनऊः  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली में संसद के सत्र में हिस्सा लेने पहुंची डिंपल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी सरकार सिर्फ लाउडस्पीकरों पर बात कर सकती है लेकिन अहम सवाल युवाओं के लिए नौकरी का है।

उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकरों को लगाने या हटाने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती और न ही इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बीते दिनों धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकरों को हटाने के निर्देश दिए थे। साथ ही जिन स्थलों पर लाउडस्पीकर जरूरी थे, उनके लिए कुछ सख्त नियम निर्धारित कर दिए थे। इसे लेकर प्रदेश की सियासत में काफी बवाल मचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *