ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इंदौर के महू की घटना में सीएम शिवराज ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

इंदौर : (मानवीय सोच) मध्‍य प्रदेश के इंदौर जिले की महू तहसील के डोंगरगांव पुलिस थाना क्षेत्र में रात में बवाल के बाद सुबह से शांति है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं. इधर, कांग्रेस ने अपने आदिवासी विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है.

डोंगरगांव चौकी क्षेत्र के गवली पलासिया गांव में एक युवती की लाश मिलने पर पुलिस द्वारा युवती के परिजनों को सूचित किया गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया. इसके बाद से ही परिजन युवती का शव लेकर पुलिस थाने पहुंच गए थे और रोड पर चक्का जाम कर दिया गया था, जिसके बाद उत्तेजित भीड़ ने पुलिस थाने पर पथराव कर दिया, जिसमें पुलिस के कुछ अधिकारी घायल हो गए. 

हालांकि, पुलिस द्वारा उत्तेजित भीड़ को शांत करने के लिए फायरिंग की गई और लाठीचार्ज भी किया गया. इसी दौरान गोली लगने से 18 साल के भेरूलाल की मौत भी हो गई. बता दें कि पुलिस ने पहले ही परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध धारा 302 का मामला पंजीबद्ध किया था और शाम को ही पुलिस द्वारा उक्त आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया था. फिर भी लोगों की भीड़ ने युवती का शव सड़क पर रख चक्का जाम किया और मांग की कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए, वे खुद आरोपी को मौत की सजा देंगे.

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कमलनाथ ने इस घटना पर भाजपा को घेरा. उन्‍होंने कहा, “इंदौर जिले के महू में आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या एवं पुलिस फ़ायरिंग में आदिवासी युवक की हत्या ने मध्यप्रदेश में व्याप्त जंगलराज को साबित किया है. मैं इस हृदयविदारक घटना से आहत हूं, व्यथित हूं और दुख की इस घड़ी में पीड़ित आदिवासी परिवारों के साथ खड़ा हूं. मैंने घटना की जांच के लिये वरिष्ठ आदिवासी विधायकों का एक जांच दल भी गठित किया है, जो घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है. आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में पूरे देश में अव्वल मध्यप्रदेश में घटित इस सामूहिक बलात्कार और पुलिस गोलीबारी की घटना ने आदिवासियों को भयभीत कर दिया है. अब इस बीजेपी सरकार से कोई उम्मीद नहीं बची है.”

Scroll to Top