ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय मूल के अमेरिकी रवि चौधरी अब अमेरिकी वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री

वाशिंगटन:  (मानवीय सोच) अमेरिका की सीनेट ने वायुसेना के सहायक रक्षा मंत्री पद के लिए भारतीय-अमेरिकी रवि चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी है. यह पद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के शीर्ष पदों में से एक है. सीनेट ने बुधवार को 29 के मुकाबले 65 मतों से पूर्व वायुसेना अधिकारी चौधरी के नामांकन की पुष्टि की. इन 65 वोटों में विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी के 12 से अधिक वोट शामिल हैं.

चौधरी इससे पहले अमेरिकी परिवहन मंत्रालय में एक वरिष्ठ कार्यकारी के रूप में सेवाएं दे चुके हैं, जहां वह संघीय उड्डयन प्राधिकरण (एफएए) में ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन के निदेशक थे. वह एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के उन्नत विकास एवं अनुसंधान कार्यक्रमों को संभालते थे.

अमेरिकी वायुसेना में 1993 से 2015 तक अपनी सेवा के दौरान चौधरी ने कई तरह के अभियानों को पूरा किया. सी-17 के पायलट के तौर पर उन्होंने अफगानिस्तान और इराक में कई लड़ाकू अभियानों सहित वैश्विक अभियानों को अंजाम दिया. साथ ही वह इराक में बहु-राष्ट्रीय कोर में कार्मिक ‘रिकवरी सेंटर’ के निदेशक के तौर पर भी तैनात रहे.

रवि चौधरी के पास जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय डीएलएस से कार्यकारी नेतृत्व व नवाचार में विशेषज्ञता की ‘डॉक्टरेट’ उपाधि है. उन्होंने संघीय कार्यकारी संस्थान से स्नातक की पढ़ाई की है.

Scroll to Top