ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

नई दिल्ली : (मानवीय सोच) पंजाब के मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया है. मंत्री अमन अरोड़ा से हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पास रखा है जबकि इंफार्मेशन एंड पब्लिक रिलेशन विभाग भी अमन अरोड़ा से लेकर चेतन सिंह जौरामाजरा को दिया गया है. अमन अरोड़ा के पास अब प्रशासनिक सुधार समेत कुल चार विभाग होंगे.

फूड प्रोसेसिंग विभाग चेतन सिंह जौरामाजरा से वापस ले लिया गया है और लालजीत सिंह भुल्लर को दिया गया है. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विभाग आवंटित करने के लिए चिट्ठी भेजी है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब के पांच मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए अमन अरोड़ा से आवास और शहरी विकास सहित दो महत्वपूर्ण विभाग वापस ले लिए. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पांच मंत्रियों अमन अरोड़ा, गुरमीत सिंह मीत हेयर, लालजीत सिंह भुल्लर, चेतन सिंह जौरामाजरा और अनमोल गगन मान के विभागों में फेरबदल किया है.

मुख्यमंत्री अब आवास और शहरी विकास विभाग खुद अपने पास रखेंगे, जो पहले अरोड़ा के पास था. मुख्यमंत्री ने सुनाम से ‘आप’ विधायक अरोड़ा को रोजगार सृजन और प्रशिक्षण विभाग भी दे दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पहले अरोड़ा के पास था, लेकिन उसे अब जौरामाजरा को दिया गया है. परिवहन मंत्री भुल्लर अब खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी संभालेंगे, जो पहले जौरामाजरा के पास था.

Scroll to Top