सपा विधायक इरफान बोले- जुल्मी कब तक जुल्म करेगा

कानपुर  (मानवीय सोच) सपा विधायक इरफान सोलंकी को पेशी पर कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल से कानपुर कोर्ट लाया गया है। जाजमऊ आगजनी मामले में MP-MLA सेशन कोर्ट के विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत में शुक्रवार को सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान समेत 5 लोगों के खिलाफ सुनवाई शुरू हो गई है।

आरोप तय होने के बाद यह पहली सुनवाई है। इरफान के अलावा रिजवान, मोहम्मद शरीफ शौकत अली और इसराइल आटे वाला को कानपुर जेल से कोर्ट लाया गया। पेशी पर आते वक्त उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, “जुल्मी कब तक जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से जर्रा जर्रा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से।” इरफान ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमें मीडिया से बात करने नहीं दिया जा रहा है। अगर इस्तीफा चाहिए तो मैं देने को तैयार हूं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *