ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मंत्री नंदी के निरीक्षण के बाद एक्शन शुरू, दवाओं की धांधली में फार्मेसी के 3 कर्मचारी बर्खास्त

कानपुर  (मानवीय सोच)  मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कानपुर में हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल एंड पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में दवाओं की धांधली पकड़ी। इसके बाद एक्शन शुरू हो गया है। प्राचार्य ने दवाओं में गड़बड़ी मिलने पर फार्मेसी में तैनात 3 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं फार्मासिस्ट के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

कानपुर प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार को मंत्री नंदी ने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान वे फार्मेसी में गए और दवा वितरण की स्थिति देखी। उन्हें केंद्र पर दवाओं के रखरखाव में लापरवाही मिली। इस पर उन्होंने कार्रवाई के आदेश दिए। प्रभारी मंत्री ने तीन स्तरीय कमेटी गठित कर जांच के आदेश दिए थे। डीएम को निर्देश दिए थे कि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जो कमियां मिली हैं, उन्हें शीघ्र दूर कराया जाए। वहीं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि दवा के रखरखाव के मामले में तीन स्तरीय जांच बैठा दी गई है। जांच कमेटी में हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और दवा स्टोर प्रभारी को रखा गया है।

 

Scroll to Top