अखिलेश के शूद्र वाले बयान पर डिप्टी सीएम का पलटवार ; चुनाव हारने से स्वास्थ्य खराब हो गया है, अपनी जांच करा लें

सहारनपुर  (मानवीय सोच)  सपा मुखिया अखिलेश यादव के शूद्र वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा, थोड़ा फ्रस्ट्रेशन में है। स्वास्थ्य ठीक नहीं है। थोड़ी सी जांच करा लें। स्वास्थ्य अच्छा हो ऐसी कामना करते हैं। लगातार चार चुनाव हार चुके हैं। पांचवां हारने जा रहे हैं। छठा 2027 में फिर चुनाव हारेंगे। 

डिप्टी सीएम ने किया पलटवार
सहारनपुर के सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मंडलीय अधिकारियों के विकास कार्यों की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता की। डिप्टी सीएम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर पूरा बरसे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी तक कह दिया।

उन्होंने सपा अपराधियों को शरण देने वाली पार्टी तक कह डाला। उन्होंने दिल्ली में अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा, अखिलेश यादव थोड़ा फ्रस्ट्रेशन में है।

स्वास्थ्य ठीक नहीं है। थोड़ी सी जांच करा ले। स्वास्थ्य अच्छा हो ऐसी कामना करते हैं। लगातार चार चुनाव हार चुके हैं। पांचवां हारने जा रहे हैं। छठा 2027 में फिर चुनाव हारेंगे। ऐसा हमें भरोसा है। कभी सहारनपुर में आए तो मेडिकल कॉलेज में उनकी जांच करा दीजिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *