लखनऊ पुलिस ने कैदी को मॉल घुमाया ; बदमाश के पैसे से की दावत, 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ (मानवीय सोच) लखनऊ पुलिस का एक कैदी को मॉल घुमाने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि वर्दी में पुलिसवाले कैदी को मॉल घुमा रहे हैं। दो दिन पहले वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए। रिपोर्ट के बाद दरोगा समेत चारों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।

शहीद पथ स्थित एक मॉल में कैदी को घुमाने का यह वीडियो 7 मार्च का है। कैदी का नाम ऋषभ राय है। लखनऊ जिला जेल से पुलिसकर्मी ऋषभ का मेडिकल कराने के लिए बलरामपुर अस्पताल लेकर आए थे। इसी दौरान करीब एक घंटे तक उसको मॉल घुमाने के लिए ले गए। वहां वह CCTV में कैद हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी, कैदी के साथ उनका वकील भी दिख रहा है।

लखनऊ पुलिस के जो पुलिसकर्मी कैदी को लेकर गए थे, उनमें दरोगा राम सेवक, सिपाही अनुज धाम, नितिन राणा और ड्राइवर रामचंद्र प्रजापति हैं। जांच के बाद गुरुवार को कमिश्नर एसबी शिरडकर ने चारों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि मॉल के ही रेस्टोरेंट में पुलिसकर्मियों और कैदी ने दावत की। इसका पैसा कैदी ने ही दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *