ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मीटिंग में न आने और रेस्पांस न देने वाले 18 बिल्डरों कहीं के न रहेंगे, होगी कार्रवाई

नोएडा:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश RERA में प्रॉजेक्ट रजिस्टर कराने के बाद रिव्यू मीटिंग में शामिल न होने और RERA के बुलाने के बाद भी रेस्पॉन्स न करने वाले 18 बिल्डरों पर सख्ती की तैयारी है। RERA की ओर से इस दिशा में कार्रवाई की तैयारी शुरू की गई है। शुक्रवार ने RERA ने घोषणा की की है इनके रवैये में बदलाव नहीं हुआ और प्रॉजेक्ट अपडेट से RERA को अवगत नहीं कराया गया तो RERA इनके खाते सीज करने के साथ ही अन्य तरह की सख्ती की जाएगी। आगे इन बिल्डरों के प्रॉजेक्ट में बिक्री पर भी रोक लगा दी जाएगी। इतना ही नहीं भविष्य में बिल्डर अन्य किसी परियोजना को भी RERA में पंजीकरण नहीं करा सकेंगे।

उत्तर प्रदेश भू-सम्पदा विनियामक प्राधिकरण (RERA) के सचिव राजेश कुमार त्यागी के अनुसार रिव्यू मीटिंग में लगातार अनुपस्थित रहने वाले रियल एस्टेट परियोजनाओं के प्रोमोटर्स के बैंक खाते जल्द ही सीज़ किये जा सकते हैं, परियोजना पर रोक लगाने के साथ-साथ यूनिट की बिक्री और खरीद पर भी रोक लगाई जा सकती है। भविष्य में ऐसे प्रोमोटर्स की नवीन परियोजनाओं के पंजीयन पर भी पूर्णतः रोक लगाई जा सकती है। सचिव ने प्राधिकरण के सभी अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का आदेश दिया है।

यूपी RERA द्वारा ऐसी परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है, जिन्हें पूर्ण करने की तिथि 2022 में समाप्त हो गई है। परंतु अब तक इनमें प्रोमोटर्स ने न ही परियोजना के पूर्ण होने की सूचना दी है और न ही परियोजना के पूर्णता तिथि के एक्सटेंशन हेतु आवेदन किया गया है। ऐसे प्रमोटर्स को यूपी RERA अथॉरिटी द्वारा मीटिंग हेतु बुलाया जा रहा है लेकिन अनेक प्रोमोटर्स इस बैठक में अनुपस्थित रहे। बार-बार बुलाने के बाद भी यह बिल्डर RERA की मीटिंग में नहीं पहुंच रहे हैं।

Scroll to Top