छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर जान दी

मुरादाबाद (मानवीय सोच) छेड़छाड़ से परेशान 12वीं की छात्रा ने रविवार को सुसाइड कर लिया। पीड़िता ने जहर खाने से पहले 2 पेज का नोट भी लिखा है। इसमें पुलिस महकमे को कठघरे में खड़ा करते हुए पीड़िता ने लिखा, ”सर मैंने और मेरे माता-पिता ने हर जगह फरियाद की। लेकिन हम गरीबों की किसी ने नहीं सुनी।”

आगे लिखा, ”मेरे जीते जी मुझे इंसाफ नहीं मिल सका…सर मेरी मौत के बाद तो इंसाफ करेंगे न? इन्हें ऐसी सजा मिले कि फिर किसी गरीब घर की लड़की के सपने मेरी तरह न मरें।” घटना मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना के बाद SSP हेमराज मीणा ने हल्का इंचार्ज दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *