ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने पेट में छोड़ दिए कपड़े, मरीज की हालत बिगड़ी

बदायूं  (मानवीय सोच)  एक डॉक्टर ने लापरवाही की हद कर दी। मरीज के ऑपरेशन के दौरान कपड़े उसके पेट में छोड़ ही दिए। जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने दूसरे अस्पताल में दिखाया, तब इसका पता चला। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने डॉक्टर पर पिता का ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी तहरीर दी गई है।

नेकपुर निवासी कविता ने बताया कि उसके पिता वीरपाल सिंह का ऑपरेशन होना था। उन्हें पित्त का आपरेशन बताया गया था। वह खुद ही बाइक चलाकर सिविल लाइंस क्षेत्र के एक हॉस्पिटल में पहुंचे तो उनको भर्ती कर लिया गया। डॉक्टर ने परिजनों की सहमति के बिना उनका ऑपरेशन कर दिया।

पेट के अंदर छोड़े तीन कपड़े 

ऑपरेशन के दौरान तीन कपड़े पेट के अंदर ही छोड़ दिए गए और टांके लगा दिए गए। इससे उनके पिता की हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। वह बरेली के निजी अस्पताल में उन्हें लेकर पहुंचीं तो पता चला कि उनका ऑपरेशन गलत किया गया है। उनके पेट में कपड़े भी छोड़े गए हैं। कविता ने पुलिस को तहरीर देते हुए डॉक्टर के खिलाफ के कार्रवाई की मांग की है।

Scroll to Top