पीएम मोदी के काशी आगमन की तैयारी शुरू

वाराणसी  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 मार्च को होने वाले काशी दौरे को ध्यान में रखकर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने किया। जनसभा स्थल संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान मेंं बारिश के बाद मिट्टी गीली हो गई। इसे देखते हुए रास्तों को दुरुस्त करने को कहा गया। वहां काम कराने वाले ठेकेदार को मौसम को ध्यान में रखकर हर स्थिति में निबटने का पूरा इंतजाम कराने की जिम्मेदारी दी गई। तैयारियोंं के साथ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए गहन मंथन हुआ। सुगम आवागमन और पार्किंग के लिए संंबंधित अधिकारियोंं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने पीएम के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास होने वाली योजनाओं को देखा। वहां की कमियोंं को दूर कराने की जिम्मेदारी सौंपी। महमूरगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्मार्ट सिटी से बनाए गए नए भवन का निरीक्षण किया। यहां लाइब्रेरी, एक स्मार्ट क्लास सहित 9 कमरे एक करोड़ 84 लाख की लागत से बने हैं। यहां साफ सफाई केलिए कहा। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *