ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

डिप्टी सीएम पर शिवपाल का निशाना: बोले- एक छोटा विभाग भी नहीं संभाल पा रहे

अयोध्या  (मानवीय सोच)  सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा और प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग केवल धोखा देते हैं। काम कुछ भी नहीं करते। जनता को धोखा दे रहे हैं। ये लोग भगवान राम को धोखा दे रहे हैं। शिवपाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बड़बोला बताते हुए कहा कि जब लोकनिर्माण विभाग उनके पास था तो उसमें घोर भ्रष्टाचार हुआ। अब उन्हें छोटा विभाग दे दिया गया है वो भी नहीं संभल रहा है। अपना चुनाव भी हार चुके हैं।

पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है
दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बारे में शिवपाल ने कहा कि उनका तो पूरा स्वास्थ्य विभाग ही वेंटीलेटर पर है पर बोल रहे हैं कोआपरेटिव पर। कोआपरेटिव में इन लोगों ने क्या हालत कर दी है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कोआपरेटिव में कभी भी खाद की कमी नहीं पड़ी। कभी किसानों के लिए पानी की कमी नहीं पड़ी। कभी बिजली के छापे किसानों पर नहीं पड़े। सपा ने किसानों के लिए फ्री पानी कर दिया था। सिंचाई मुफ्त कर दी थी पर अब किसान परेशान हैं।

Scroll to Top