नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी ने शक्ति उपासना कर गायों को खिलाया गुड़

अयोध्या  (मानवीय सोच) चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर में देवी शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने नवरात्र के प्रथम दिवस पर मां शैलपुत्री से सुखी, स्वस्थ व प्रसन्नचित्त उत्तर प्रदेश की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री गोशाला गए, जहां उन्होंने गायों को गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर में मिले बच्चों से सीएम ने बात की और चॉकलेट बांटी।

पांच दिन में तीसरे जनपद में ईश्वर के चरणों में झुकाया शीश
मुख्यमंत्री योगी ने पांच दिन के भीतर प्रदेश के कई जनपदों का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। यहां उन्होंने ईश्वर के चरणों में शीश भी झुकाया। शनिवार को मुख्यमंत्री ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव के दर्शन किए। रविवार को अयोध्या दौरे पर गए योगी ने रामलला और हनुमानगढ़ी में पूजन-अर्चन किया और बुधवार को तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी के दरबार में हाजिरी लगाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *