कोरिया से आए भिक्षुओं से सीएम योगी बोले, आप विदेश नहीं, अपने पूर्वजों के घर आए हैं

लखनऊ (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया के संस्कृतिक और आध्यात्मिक सम्बंध शताब्दियों पुराने हैं। इस दृष्टि से आप विदेश में नहीं बल्कि अपने पूर्वजों के घर में आए हैं। कोरिया के ध्यान पंथ श्योन की उत्पत्ति श्रावस्ती के जैतवन से हुई है।

उन्होंने कहा कि दो हजार वर्ष पूर्व अयोध्या की राजकुमारी ने जलमार्ग से दक्षिण कोरिया की यात्रा की थी। जहां उनका विवाह राजा किम सुरो के साथ हुआ। वहां उनका नाम हू वांग आंक पड़ा। उन दोनों से कड़क वंश की स्थापना हुई। वर्तमान समय में दक्षिण कोरिया में एक बड़ी आबादी इस वंश से जुड़ी हुई है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दक्षिण कोरिया और भारत के संबंध नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं। वर्ष 2018 में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन और प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के गौतमबुद्धनगर में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स की नई मोबाइल फोन निर्माण इकाई का संयुक्त रूप से उद्धघाटन किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *