उप मुख्यमंत्री केशव बोले, मेरे खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं अखिलेश यादव

लखनऊ  (मानवीय सोच) उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सपा और अन्य नेता जो भाजपा में मेरी तरक्की नहीं देख सकते हैं वो मेरे खिलाफ किसी भी हद तक जा सकते हैं।

वो मेरे खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करते हैं जबकि मैं हमेशा ही उनका सम्मान करता हूं। केशव ने कहा कि मैंने कभी भी इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किसी नेता के खिलाफ नहीं किया है।

बुधवार को सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बारे में कहा था कि वो एक छोटा विभाग भी नहीं संभाल पा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *