महिलाओं के लिए बने घाट के पास पुरुषों को देख डीएम नाराज, बोलीं- दोबारा दिखे तो भेज दूंगी जेल

मिर्जापुर (मानवीय सोच) चैत्र नवरात्र के पहले दिन से ही मां विंध्यवासिनी का धाम भक्तों से गुलजार है। बुधवार को मिर्जापुर की डीएम दिव्या मित्तल व अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला गंगा घाटों का निरीक्षण करने निकले। इस दौरान दीवान घाट के पास महिलाओं के लिए बनाये गए सेफ्टी घाट के किनारे चौकी लगाए पुरुष बैठे थे।

डीएम का ध्यान चौकी पर बैठे लोगों पर पड़ी तो वो नाराज हो गईं। चौकी के पास जाकर कहा कि महिलाओं को स्नान करने के लिए सेफ्टी घाट बनाए गए हैं। यहां पुरुषों का प्रवेश वर्जित है। अगर दोबारा इस घाट पर दिखे तो सीधे जेल में डाल दूंगी। इसके बाद चौकी पर बैठे लोग वहां से खिसक लिए।

नवरात्र के मद्देनजर विंध्य क्षेत्र के छह से अधिक गंगा घाटों पर आम श्रद्धालुओं के लिए स्नान करने के लिए सुरक्षित स्थान निर्धारित किए गए हैं। वहीं महिलाओं के स्नान करने के लिए दीवान घाट पर सेफ्टी घाट बनाए गए हैं। इस घाट पर पुरुषों का प्रवेश वर्जित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *