सीएम योगी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र: बोले, छह वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को दी नौकरी

लखनऊ  (मानवीय सोच) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ पिछले छह वर्षों में साढ़े पांच लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में 43 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। प्रदेश में एक तरफ जहां शासकीय सेवाओं में नियुक्ति प्रक्रिया चलाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ निजी क्षेत्र में भी नौजवानों को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन रोजगार युवाओं के सपने को उड़ान देने वाला है।

सीएम योगी गुरुवार को लोकभवन में आयोजित लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण एवं ई-अधियाचन पोर्टल का उद्धघाटन कार्यक्रम को संबोधित  कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 500 नवचयनित युवा अधिकारियों को नवरात्रि के शुभ अवसर पर नियुक्ति पत्र मिलने पर राज्य शासन की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *