अखिलेश यादव बोले, लोकसभा चुनाव 2024 में दिखेगा समाजवादी आंदोलन का असर

लखनऊ  (मानवीय सोच) सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान में हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं। भाजपा सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान बचाकर डॉ. लोहिया के सपनों को पूरा करेगी।

डॉक्टर लोहिया चाहते थे कि हर व्यक्ति को संविधान में किए गए प्रावधान का लाभ मिले। लोहिया पार्क में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया को याद करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह वो स्थान है जहां पर लगातार समाजवादी लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया से प्रेरणा लेने आते हैं।

उन्होंने कहा कि पूंजीवादी व्यवस्था समाज में खाई पैदा कर रही है। आज सबसे ज्यादा जरूरत समाजवादी आंदोलन की है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके समाजवादी आंदोलन शुरू किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर दिखेगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *