भारत-नेपाल बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के लगे पोस्टर

सोनौली  (मानवीय सोच) नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर लगे हैं। पंजाब से फरार चल रहे ‘वारिस पंजाब दे’ के अमृतपाल सिंह की तलाश में भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। सोनौली बॉर्डर पर अमृतपाल और पपलप्रीत के पोस्टर लगाए गए हैं।

सशस्त्र सीमा बल और पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। भारत से नेपाल आने जाने वाले वाहनों और यात्रियों की सघन जांच की जा रही है। वहीं होटलों, बस पार्क और सार्वजनिक स्थलों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी है।बताया जा रहा है कि अमृतपाल 19 मार्च की रात को हरियाणा के शाहाबाद आया था और वहां से अपने सहयोगी पपलप्रीत के साथ फरार हो गया। अमृतपाल जब से फरार हुआ है, उसने न केवल हुलिया बदला, बल्कि वाहन भी बदल रहा है। इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकन्ना हैं। सरहद के सभी नाकों पर जवान सतर्कता बरत रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *