उप मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश को मिलेंगे 2505 उप स्वास्थ्य केंद्र

लखनऊ  (मानवीय सोच)  ग्रामीण इलाकों में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों में नहीं जाना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रहा है। जल्द ही प्रदेश सरकार 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का तोहफा ग्रामीणों को देगी। इसमें ओपीडी का संचालन होगा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की आवश्यक जांच की सुविधा होगी। किसी भी तरह की बीमारी या महामारी फैलने की दशा में रोगियों को भर्ती कर उपचार मुहैया कराये जाने की सुविधा होगी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की भौतिक विषमता को सुधारने के लिए 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है।

अधिकारी जल्द से जल्द काम पूरा कराएं। समय-समय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा करें। स्वास्थ्य विभाग व नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की मदद से उपकेंद्रों का संचालन होगा। एनएचएम की योजनाओं का संचालन होगा। यहां बुखार, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया व दूसरे संक्रामक रोगियों को इलाज मिलेगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *