फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाने वाले 7 माध्यमिक शिक्षकों पर FIR

मुजफ्फरनगर:  (मानवीय सोच)  मुजफ्फरनगर के दो इंटर कॉलेजों से धोखाधड़ी कर नियक्ति पाने का मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा कर कॉलेजों में माध्यमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाने वाले 7 लोगों के विरुद्ध डीआईओएस ने एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में चार धोखेबाजों के खिलाफ थाना छपार और 3 पर थाना सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज के स्नातक वेतनक्रम की भर्ती बैच 2016 के फर्जी समायोजन आदेश बनाकर नियुक्ति पाने की कोशिश की गई। 7 में से 3 शिक्षकों का अभी वेतन आवंटन नहीं किया गया था। जबकि तथाकथित तौर से 4 शिक्षक नियुक्ति की लाइन में थे। वेरिफिकेशन के दौरान मामला खुलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सख्त कदम उठाते हुए सभी धोखेबाजों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

इन धोखेबाजों के विरुद्ध दर्ज कराई गई एफआईआर

डीआईओएस के अनुसार बरला इंटर कॉलेज में फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति पाने वालों में क्रांति कुमार कोल पुत्र सुधीर कॉल निवासी जयप्रकाश नगर छिरतपुर वाराणसी, राजकुमार पुत्र हरिकिशन मसूरी जनपद मेरठ, विकास तिवारी पुत्र जयप्रकाश निवासी सराय नंदन सुकुल पुरवा वाराणसी और विवेक कुमार शुक्ला निवासी सिद्धार्थनगर तथा उत्तम कुमार रुद्रपुर देवरिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *