नई दिल्ली: (मानवीय सोच) धरती की जन्नत कही जाने वाली कश्मीर घाटी जल्द ही रेल सेवा से जुड़ जाएगी. इसे लेकर काम तेजी से चल रहा है. शनिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया. कश्मीर घाटी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रेलवे मंत्रालय एक ऐसा वंदे भारत ट्रेन बना रहा है, जो वहां के सर्द मौसम में भी यात्रियों को ला और ले जा सके. रेल मंत्री ने अपने दौरे के दौरान कहा कि इस साल दिसंबर तक या अगले साल जनवरी-फरवरी तक घाटी में रेल सेवा शुरू हो जाएगी.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इन दिनों कश्मीर में हैं और इसी दौरान उन्होंने उधमपुर से बारामूला के बीच बन रहे रेलवे लिंक प्रोजेक्ट का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया. इसी लाइन पर भारत की सबसे ऊंची रेलवे ब्रिज भी है.
अपने कश्मीर दौरे को लेकर रेल मंत्री ने एक ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के लिए एक स्पेशल डिजाइन की वंदे भारत ट्रेन तैयार की जा रही है.
